दीपावली मिलन: पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा

उज्जैन।उज्जैन में प्रेस क्लब के दीपावली मिलन समारोह के दौरान कई ऐसी बड़ी घोषणाएं हुई जिसका लाभ आने वाले समय में उज्जैन के पत्रकारों को मिलने जा रहा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल सिंह हाडा ने घोषणा की है कि आने वाले समय में पत्रकारों को भूखंड और भवन मिलने जा रहे हैं। इसके लिए आने वाले 1 सप्ताह में पत्रकार कॉलोनी के स्थान का चयन कर योजना को मूर्त रुप दिया जाएगा। पत्रकारों को लेकर कई और घोषणाएं भी दीपावली मिलन समारोह के दौरान हुई। प्रेस क्लब के दीपावली मिलन समारोह में राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सत्यनारायण जटिया, सांसद डॉक्टर चिंतामण मालवीय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व्ही मधु कुमार, डीआईजी डॉ रमन सिंह सिकरवार, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार, सोनू गेहलोत, जयसिंह दरबार, अनंतनारायण मीणा सहित कई जनप्रतिनिधियों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल सिंह हाडा ने दिया और आभार प्रेस क्लब सचिव विक्रम सिंह जाट ने माना। दीपावली मिलन समारोह में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष उदय सिंह चंदेल पुष्कराज दुबे कोषाध्यक्ष प्रदीप मालवीय, कार्यकारिणी सदस्य पंडित राजेश जोशी, सुदर्शन सोनी, आनंद निगम, निलेश खोयरे, देवेंद्र पुरोहित, शादाब अंसारी, धर्मेंद्र भाटी, हर्ष जायसवाल, सुमेर सिंह सोलंकी, गुरुशरण सिंह, राहुल शर्मा, गणपत सिंह चौहान, सचिन सिन्हा ने अतिथियो को कलम देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सुनील जैन वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र दलाल, सतीश गोड, राजेंद्र पुरोहित, मुकेश भीष्म, गोपाल भार्गव, विजय व्यास, विकास सेठी, विश्वास शर्मा, अर्जुन सिंह चंदेल, राजेश माली, विवेक चौरसिया, राहुल कटारिया, नीलेश शर्मा, आशीष दुबे, राजेश पांचाल, प्रमोद शर्मा, परमानंद शर्मा, सुरेश सोनी, औसाफ कुरेशी, आरिफ उज्जैनी, विवेक सोनी, दीपक भारती, आलोक शर्मा, कैलाश सिसोदिया, मंगेश भुजाड़े, लखन परमार, लखन यादव, दारा खान, राजेश सिंह कुशवाह, नारायण यादव, मीनाक्षी दीदी, डॉक्टर देवेंद्र जोशी, राहुल यादव, द्वारकाधीश चौधरी, अश्विनी चौधरी, राम सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, राजीव सिंह भदोरिया, खालिद मंसूरी, शैलेश व्यास, निलेश जैन, गोविंद प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, रमेशचंद सिंदोरसिया, राजू खलीफा, मनीष सिंह ठाकुर, दीपक टंडन, विजय शर्मा, वरूण पंडिया, मुकेश पांचाल, श्रेय जैन, संदीप गोस्वामी, हितेन्द्र सिह सेंगर,बलदेव राज, इंदरसिह चौहान, आशीष सक्सेना , संजय बमने, पप्पू शर्मा, सोहन ठाकुर , प्रणव नागर, शेखर भाई,  के पी सिंह, अशोक त्रिपाठी, अशोक त्रिवेदी, शुभम जायसवाल, शुभम बमने, विशाल शर्मा , विजयसिह ठाकुर, श्याम भारतीय, चैतन्य वशिष्ठ, शमशाद खान, रमेशचन्द्र शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, मेहंदी भाई, शिरिष राव, राज परमार, विष्णु पंडिया , पंकज पांचाल, पराग पांचाल , अरूण राठौर, अशोक मालवीय, कमलसिंह राही, अश्विन व्यास, ललित ज्वेल, राजेश करे, मुकेश भीष्म  सहित ढाई सौ से अधिक प्रेस क्लब सदस्य मौजूद थे जबकि अपरिहार्य कारणों से कुछ सदस्यों ने अपनी मौजूदगी संदेश के माध्यम से दर्ज करवाई। सफल आयोजन पर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों और समाज सेवी संगठनों ने उज्जैन प्रेस क्लब को बधाई दी है । कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित 21 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

 

Leave a Reply

error: