मध्यप्रदेश की बड़ी खबर : कांग्रेस विधायक का कोरोना से निधन

रतलाम(सचिन जैन)। जोबट से कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया का कोरोना के चलते निधन हो गया है। मध्यप्रदेश में अब वीआईपी पर भी कोरोना का कहर जारी है। 

कलावती भूरिया, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं और झाबुआ जिला पंचायत की 15 साल अध्यक्ष भी रही थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके भाई ओर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया ने की है। उल्लेखनीय है कि विधायक कांतिलाल भूरिया प्रदेश को देश के कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। बताया जाता है कि विधायक का इंदौर में इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस खबर से मध्य प्रदेश की  राजनेताओं में शोक की लहर है। 

Leave a Reply

error: