पत्रकारों के लिए भूखंड व मकान की सौगात

उज्जैन। महंगाई के इस दौर में देश के चौथे स्तंभ पत्रकारों को सस्ती दरों में भूखंड व मकान की सौगात देने का निर्णय प्रेस क्लब ने लिया है। इसके लिए तीन दिवस के अंदर पत्रकारों को दो स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके अलावा पत्रकारों की एक सहकारी साख संस्था भी अगले वित्तीय वर्ष से प्रारंभ हो रही है जिसमें ऋण की सुविधा रहेगी।
ये घोषणा शनिवार को इंदौर रोड स्थित परमेश्वरी गॉर्डन में आयोजित सोसायटी फॉर प्रेस क्लब के दीपावली अमृत मिलन समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा ने की। आपने कहा कि सहकारी संस्था में शहर के पत्रकारों को 50 हजार रुपए तक का ऋण सहित दो पहिया वाहन फायनेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं पत्रकार कॉलोनी के लिए दो स्थलों का चयन किया गया जहां सभी पत्रकार साथियों के साथ तीन दिवस में मौका मुआयना किया जाएगा। यहां सस्ती दरों में भूखंड व मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसमें फायनेंस की सुविधा के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिलवाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री सुमन भाई थे। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, पूर्व विधायक महंत राजेंद्र भारती, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष दिवाकर नातू, जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार, जिपं उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, निगम सभापति सोनू गेहलोत, मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार, पं. महेश पुजारी, आईजी व्ही. मधुकुमार, डीआईजी रमणसिंह सिकरवार, एसपी सचिन अतुलकर, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, बॉडी बिल्ंिडग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम यादव, प्रेस क्लब संस्थापक अध्यक्ष सुनील जैन, वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र दलाल, अर्जुनसिंह चंदेल, राजेंद्र पुरोहित, सतीश गौड़, अरुण जैन थे। आरंभ में अतिथियों ने मां सस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीशकुमार सिंह ने किया जबकि आभार सचिव विक्रमसिंह जाट ने माना। वही कार्यक्रम में एकोडियन के जरिए चार चांद लगाने वाले शंभूदयाल एवं समाजसेवी वासु भैया का विशेष सम्मान किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें कलम भेंट की गई।
*इनको मिले पुरस्कार*
प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रथम पुरस्कार 3100 रुपए व प्रशस्ति पत्र नोमिष दुबे को प्रदान किया गया। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार गोविंद प्रजापति को 2100 रुपए, तृतीय पुरस्कार चंद्रशेखर कहार को 1100 रुपए, सांत्वना पुरस्कार में मनोज तिलक व आरिफ उज्जैनी को 500-500 रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं इस प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करने वाले आदित्य शर्मा, जितेंद्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर, सुनील मगरिया, पुरुषोत्तम शर्मा, लखन परमार, शाहिद खान, सतीश माहेश्वरी, प्रकाश प्रजापत राजकुमार केसवानी, श्याम भारतीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
*कार्यकारिणी को मिले निर्वाचन प्रमाण पत्र
समारोह में अतिथियों ने सोसायटी फॉर प्रेस क्लब उज्जैन के निर्वाचन 2017-19 में निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंट किए गए। जिसमें अध्यक्ष डॉ. विशालसिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष पुष्करण दुबे, उदयसिंह चंदेल, सचिव विक्रमसिंह जाट, सहसचिव जितेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रदीप मालवीय सहित कार्यकारिणी सदस्य पं. राजेश जोशी, पं. देवेंद्र पुरोहित, शादाब अंसारी, आनंद निगम, हर्ष जायसवाल, धर्मेन्द्र भाटी, सचिन सिन्हा, सुदर्शन सोनी, गणपतसिंह चौहान, रामचंद्र गिरी, गुरुशरणसिंह, नीलेश खोयरे, राहुल शर्मा, पं. आलोक शर्मा व सुमेरसिंह सोलंकी शामिल थे।
*समारोह में ये रहे उपस्थित*
समारोह में कांग्रेस नेता योगेश शर्मा, मनीष शर्मा, विवेक यादव, अजीतसिंह ठाकुर, आजम शेख, किसान नेता केसरसिंह पटेल, पार्षद माया त्रिवेदी, पं. राजेश त्रिवेदी, रवि राय, भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, मनोहर गेहलोत, दीपक सांखला, पं. गोविंद शर्मा, रवि शुक्ला सहित पत्रकार आशीष सक्सेना, अशोक मालवीय, अजयकुमार तिवारी, अश्विन व्यास, आशीषसिंह सिसौदिया, अरुण राठौर, अभय धर्मे, आशीष जैन, अरविंद चव्हाण, आलोक शर्मा, अशोक त्रिपाठी, अविनाश चतुवेर्दी, अभिषेक नागर, ओमप्रकाश सोनवणे,अवधेश जोशी, अशोक त्रिवेदी, अश्विन चौधरी, आदित्य तिवारी, ओमप्रकाश पाल, अनुज सिन्हा, अमित कसेरा, ओसाफ कुरैशी, अजय पटवा, आदित्य शर्मा, अमृत बैंडवाल, बलदेव राज, भूपेंद्र भूतड़ा, इंद्रेश सूर्यवंशी, भूपेंद्र सोलंकी, चंद्रशेखर कहार, दीपक बेलानी, धर्मेन्द्र राठौर, दिलीपसिंह चौहान, दारा खान, दिनेश तिवारी, द्वारकाधीश चौधरी, दीपक सैनी, दुष्यंत वर्मा, दीपक भारती, गोपाल भार्गव, हरिओम राय, इंदरसिंह चौहान, खालिक मंसूरी, जितेंद्रसिंह चौहान, जयराज मंडेरिया, केबीसिंह राजावत, कैलाश सिसौदिया, कुलदीपसिंह ठाकुर, कमलेश जाटवा, कमलसिंह राही, लक्ष्मीनारायण यादव, लखन परमार, लखन यादव, ललित ज्वेल, ललित जैन, मनोज तिलक, मंगेश भुजाडेÞ, मोहन मेवाड़ा, मीनाक्षी गुप्ता, मुकेश पांचाल, मनोज पारिख, मनोज भटनागर, मनोज श्रीवास्तव, मनीष ठाकुर, मोरेश्वर राव उलारे, नितिन सिन्हा, नासिर बेलिम, नंदलाल यादव, नईम परवेज, नीलेश शर्मा, नीलेश जैन, पंकज जायसवाल, परमानंद शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रणव नागर, प्रशांत अंजाना, प्रदीप मालवीय, पराग पांचाल, पंकज पांचाल, प्रणव पचौरी, प्रेम डोडिया, राजकुमार केसवानी, राजेंद्र शर्मा, राहुलसिंह चौहान, राजेश लश्करी, राजेश माली, रोहित रायकवार, राजेंद्र मंडलोई, राजीवसिंह भदौरिया, राकेश गेहलोत, राहुल कटारिया, राज परमार, रामसिंह चौहान, राकेश सोनगरा, राजेश करे, रविंद्र जैन, राजेश कांकडेÞ, रमेशचंद्र सिंदेरिया, राजेंद्र राठौर, रमेशचंद्र शर्मा, रवि मंडलोई, राजेश पांचाल, रविंद्रसिंह तोमर, राहुल यादव, सुनील मगरिया, संजय नागर, संजय पुरोहित, सचिन यादव, एसएन शर्मा, संजयसिंह तोमर, संतोष कृष्णानी, सचिन कस्तूरे, संजय बमने, संजयसिंह बैस, संदीप पांडला, संदीप गोस्वामी, शिवेंद्र तिवारी, शैलेष व्यास, शमशाद खान, शुभम जायसवाल, श्याम भारती, श्रेय जैन, विश्वास शर्मा, विजय व्यास, विवेक चौरसिया, विष्णु पंड्या, विशाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, विकास सेठी, विकास त्रिवेदी, विजयसिंह ठाकुर, विजय घाटे, योगेश तिवारी, जगदीश परमार, मेहंदी हसन, हितेंद्रसिंह सेंगर, रोहित रायकवार, अखिलेश देवड़ा, अनिल पांडे, निलेश राठौर सहित लगभग 400 से अधिक लोग समारोह में उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: