उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनिलसिंह चंदेल ने संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री संदीपसिंह कुशवाह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री घनश्यामसिंह तोमर, शहर कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री चंदरसिंह भाटिया, जिला महामंत्री पद पर श्री रघुराजसिंह चौहान को नियुक्त किया है। जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरदयालसिंह ठाकुर एवं शहर अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह चौहान ने दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर अभिनन्दन सर्वश्री-हरदयालसिंह ठाकुर, राजेन्द्रसिंह चौहान, उदयसिंह जादौन, संभागीय अध्यक्ष राजा ठाकुर, आनंदसिंह खींची, घनश्यामसिंह पंवार, शरदसिंह चौहान, राघवेन्द्रसिंह भदौरिया, प्रदीपसिंह परिहार, महेश भदौरिया, वीरेन्द्रसिंह परिहार, दिनेश प्रतापसिंह, विश्वम्भरसिंह भदौरिया, सुरेशसिंह कुशवाह, अशोकसिंह तोमर, रतनसिंह भदौरिया, वीरेन्द्रसिंह कुशवाह, विनोदसिंह बैस, शक्तिसिंह बैस, बंटी भदौरिया, महेन्द्रसिंह गोहिल, खगेशसिंह सेंगर, मनोजसिंह तंवर, सर्वेशसिंह भदौरिया, इंद्रवीरसिंह तोमर, चन्द्रभानसिंह राजपूत, अनिल राजपूत आदि ने किया।