उज्जैन। कोरोना काल में ऐसी दर्दनाक कहानियां सामने आ रही है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन संभाग के नीमच का है जहां के परिवार की एक सदस्य ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। अब पूरा परिवार बेबस है और जिला प्रशासन के सहारे अंतिम संस्कार की आस बंधी हुई है। देखिये रिपोर्ट।
उज्जैन संभाग के नीमच जिले के रहने वाली नूर फातिमा को नीमच के अस्पताल में कोरोना संदिग्ध होने पर भर्ती कराया गया था। इसके बाद नूर फातिमा को गुरुवार की रात आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लाया गया। नूर फातिमा के पति और उनका पुत्र शुक्रवार दोपहर ही नीमच पहुंचा। जब वे नीमच पहुंचे तो उन्हें फातिमा के इंतकाल की खबर मिली । दरअसल नूर फातिमा का परिवार जहां पर रहता है वहां भी कंटेंटमेंट नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में नीमच वापस उज्जैन आना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा सफर था। यही वजह रही कि उनके परिवार ने उज्जैन के जिला प्रशासन से मदद मांगी जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारियां करवाई जा रही है। उज्जैन के अधिकारियों ने नीमच के अधिकारियों से भी पूरे मामले को लेकर संपर्क किया है। बताया जाता है कि नूर फातिमा संदिग्ध की उनकी रिपोर्ट आने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी सुजान सिंह रावत इस बात की पुष्टि की है कि नूर फातिमा और उनकी मौत हो गई है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस नेता मकसूद अली से संपर्क किया। इसके बाद श्री अली ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार की मदद करवाई।
