महाकाल के सेनापति के आंगन पर खर्च होंगे 2 करोड़

उज्जैन। स्मार्ट सिटी के कार्यों के अंतर्गत उज्जैन के धार्मिक पर्यटन में विशेष स्थान रखने वाले काल भैरव मंदिर के विकास की योजना तैयार की जा रही है। मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 2 करोड़ रूपये का प्लान तैयार कर स्वीकृती हेतु भेजा जाएगा। इसके तहत आकर्षक प्रवेश द्वार, आसपास के क्षेत्र में टू-व्हीलर, फोर व्हीलर पार्किंग की सुविधा, प्लाजा का निर्माण, लैण्ड स्केपिंग, मंदिर के एक्सटर्नल क्षेत्र का विकास, लाईटिंग, सीसीटीवी कैमरे, साईनेज, वाच टावर, सुविधागृहों आदि का काम हाथ में लिए जाने की योजना है।  कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, स्मार्ट सिटी के टीम लीडर, आर्किटेक्ट एवं इंजिनियर के साथ बैठक ली।
बैठक में मृदा प्रोजेक्ट एवं महाकाल क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि मृदा प्रोजेक्ट फेस-2 के तहत महाराजवाड़ा कॉम्प्लेक्स के निर्माण में पूर्व के हेरिटेज भवन का संरक्षण किया जाएगा। इसी के साथ पब्लिक एमीनेटिज, सीटिंग एरिया, म्यूजियम का निर्माण करते हुए महाकाल मंदिर एवं छोटा रुद्र सागर से इस क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। इसी तरह अन्न क्षेत्र का निर्माण भी किया जाएगा जिसमें 1800 लोगों की डायनिंग कैपेसिटी, 100 लोगों की लॉजिंग कैपिसटी एवं मॉडर्न ऑटोमैटिक किचन का निर्माण किया जाएगा। रामघाट क्षेत्र में डेडिकेटेड पैडेस्टियन पाथ, गली के व्यापारियों का व्यवस्थिकरण, गलियों का सौंदर्यीकरण, रामघाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही घाटों पर डायनामिक लाईटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
 बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में स्मार्ट सिटी द्वारा मृदा प्रोजेक्ट के फेस वन में 154 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग,  मिडवे  जोन व  महाकाल थीम पार्क का कार्य जारी है।

 मरीज के परिवार से चर्चा-  कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह ने आज जीवाजीगंज थाने के निकट स्थित गौतम मार्ग के कंटेनमेंट क्षेत्र में जाकर कोरोना पॉजिटीव आई महिला के परिजन से चर्चा की तथा संक्रमण होने का करण एवं उनके द्वारा किये गये संपर्क के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने परिजनों से कहा हे कि वे एसिम्टोमेटिक होने के बाद भी सावधानी के बतौर राजेन्द्र सूरी संस्थान में जाकर पाँच दिन का क्वारंटाईन का समय व्यतीत करें। यहाँ पर सभी की रहने-खाने, उपचार आदि की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। परिजनों द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई । निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्विवेदी, टीआई श्री संजय मण्डलोई तथा संजय यादव मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि गौतम मार्ग की गली में विगत 25 जून को 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटीव आई है। चर्चा में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को महिला के परिजन ने बताया कि उनका परिवार विगत 15 जून को विवाह समारोह में इंदौर के पाटनीपुरा गया था। वहाँ से लौटने के बाद पत्नि को हल्का बुखार एवं हाथ-पाँव में दर्द हुआ। इसके चलते शासकीय चिकित्सालय में परीक्षण कराया, इसमें कोरोना की जाँच में रिपोर्ट पॉजिटीव आयी। कलेक्टर ने घर के आसपास के सभी लोगों को सावधानी रखने के निर्देश दिये हैं।                                                          
32 लोगों एवं संस्थाओं पर 5 हजार 500 का स्पॉट फाईन-  कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने केलिए लागू किए गए लॉकडाउन में ढील देते हुए कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी  श्री आशीष सिंह ने उज्जैन शहर में दुकानों को खोलने की अनुमति दी है, किन्तु दुकानों के बाहर सामन रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह  मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।  उक्त निर्देशोंका उल्लंघन करने पर स्पॉट फाईन  करने के लिए कोरोना  स्क्वाडगठित  की गई है। उज्जैन शहर में आज कुल 32 लोगों एवं संस्थाओं पर 5 हजार 500 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया है। इनमें  28 व्यक्तियों पर मास्क नहीं पहनने पर 4200 रूपये का तथा 4 दुकानों पर 1300 रूपये का फाईन सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करने पर किया।

Leave a Reply

error: