कांग्रेस नेता विवेक गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

 

उज्जैन।पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने विधायक महेश परमार और सोनू शर्मा की अनुशंसा पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता को विवेक गुप्ता एडवोकेट को म प्र कांग्रेस के प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है।

कांग्रेस नेता व प्रखर वक्ता विवेक गुप्ता एडवोकेट के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर ,कॉन्ग्रेस नेतागण सर्व दिलीप गुर्जर, रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल, महेश परमार (विधायक गण ) बटुक शंकर जोशी , प्रताप मेहता, महेश सोनी, कमल पटेल (अध्यक्ष कांग्रेस), अनंत नारायण मीणा, योगेश शर्मा, मनीष शर्मा, चेतन यादव, मुकेश भाटी,अजीत सिंह ठाकुर, वीनु कुशवाह, अरुण वर्मा, कमल चौहान, महेश पटेल, जितेंद्र मंडोरा , विवेक यादव , धीरज यादव, गिरीश चौहान, सुरेंद्र मरमट, बबलू खीचि आदि ने हर्ष व्यक्त किया है एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रति आभार व्यक्त किया है । प्रदेशप्रवक्ता पद के साथ ही उज्जैन संभाग में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में श्री गुप्ता और निर्वाचन संबंधी कार्य भी संभालेंगे और उज्जैन सहित आगर शाजापुर व देवास जिले का कार्यक्षेत्र रहेगा।

Leave a Reply

error: