माधव क्लब के सर्वमान्य बंटू भैया निर्विरोध सचिव बने

उज्जैन। उज्जैन शहर के कई दशक पुराने और प्रतिष्ठित माधव क्लब के सचिव पद पर सर्वमान्य समाजसेवी शैलेष कलवाड़िया  “बंटू भैया” को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। यहां पर पदेन अध्यक्ष के रूप में वर्तमान संभागायुक्त होते है।

उज्जैन के माधव क्लब में वर्तमान समय में 780 के आसपास सदस्य हैं। यहां पर पिछले कई दशक से लगातार चुनावी प्रक्रिया सचिव को चुना जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से समाजसेवी शैलेष कलवाड़िया द्वारा ही लगातार निर्विरोध सचिव चुने जाने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा था। इसी के चलते पिछले कार्यकाल में श्री कलवाड़िया के प्रयासों से कैलाश माहेश्वरी को पिछले कार्यकाल में निर्विरोध सचिव चुना गया।  इस परंपरा को श्री कलवाड़िया ने आगे बढ़ाया है।  सोमवार को माधव क्लब के सदस्यों के बीच से श्री कलवाड़िया को  निर्विरोध सचिव चुन लिया गया। उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा। श्री कलवाड़िया शहर के जाने-माने समाजसेवी और माधव क्लब में काफी लोकप्रिय है।  ऐसा बताया जाता है कि पिछले कई सालों से बंटू भैया से जुड़े सदस्य ही लगातार सचिव पद पर बने हुए हैं। सभी सदस्यों की इच्छा थी कि एक बार बंटू भैया स्वयं सचिव पद की जिम्मेदारी संभाले। उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बंटू भैया  ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल ली। वे अब अपनी नई कार्यकारिणी तैयार करेंगे जिसके माध्यम से क्लब की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। माधव क्लब में पूर्व में राम विलास गुप्ता,  आदित्य साबू,  रमेश साबू,  मिथिलेश बधेका,  गोविन्द अग्रवाल,  गिरीश गर्ग और  कैलाश माहेश्वरी  सचिव पद पर रह चुके हैं। बंटू भैया को निर्विरोध सचिव बनने पर महेश डागा, चंदू मूथा, राजेन्द्र सुराना, मनोज जैन, राजेन्द्र शिंदे, मुकेश सेलवाड़िया, संतोष दिसावल, अनुराग कुलश्रेष्ठ, विवेक गुप्ता, प्रवीण वशिष्ठविनोद जैन, विजय जैन, विजय शाह, जितेंद्र पारिख, डाक्टर डैडी नागर, फिरोज जीनवाला, विनय डड्डा, विष्णु अग्रवाल, अरूण जैन, सुमंगल जोशी, देवेन्द्र सुराना, नीलेश जैन सहित अन्य सदस्यों बधाई दी है।

 

 

Leave a Reply

error: