उज्जैन के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई..

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई होने जा रही है।  यह कार्रवाई सिंहस्थ मेला क्षेत्र से जुड़ी हुई है । देखिए विस्तारपूर्वक पूरी खबर।

उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में साल 2016 के बाद बने स्थाई निर्माण को हटाने का कार्य शुरू होने वाला है । इसी के चलते उज्जैन नगर निगम द्वारा नोटिस वितरण किया जा रहा है। उज्जैन के इतिहास में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई है। उज्जैन के प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में एक साथ सौ मकानों को नोटिस जारी हो रहे है । यह नोटिस गुलमोहर कॉलोनी के रहवासियों को जारी होने वाले हैं। निगम द्वारा बुधवार को यह नोटिस पहुंचाए जाने की भी खबर है। उज्जैन में आज तक कभी नगर निगम ने एक साथ सौ अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी नहीं किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने की इतनी बड़ी संख्या में नोटिस जारी होना, इस बात का भी प्रमाण है कि आने वाले समय में मेला क्षेत्र को सुरक्षित रखा जाएगा। उज्जैन कलेक्टर आशीष  सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 1 इंच भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन सबके बीच कॉलोनाइजर से पीड़ित लोगों को राशि लौटाए जाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है । जो कॉलोनाइजर राशि नहीं लौटाएगा और पीड़ित लोगों के साथ धोखाधड़ी करेगा, उसके खिलाफ जिला प्रशासन बड़ी और कड़ी कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

error: