उज्जैन। चेटीचंड महोत्सव को लेकर रविवार को धनवानी हॉल में कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष रमेश सामदानी की अध्यक्षता में सचिव दौलत खेमचंदानी के प्रतिवेदन के साथ हुई। सिंधु जागृत समाज के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चेटीचंड महोत्सव महेश परियानी के संयोजन में धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया। इस हेतु संस्था द्वारा समाज उत्थान हेतु किये गये कार्य की झलक देने हेतु एक डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया गया है। जिसका प्रदर्शन चेटीचंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया जाएगा। साथ ही 25 वर्ष में जिन समाजसेवियों ने समाज सेवा का महान कार्य किया है उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएंगे। वहीं दिवंगत पदाधिकारियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके प्रचार प्रसार हेतु रजत जयंती के मोनो का लोकार्पण कर प्रचार सामग्री पर लगाया जाएगा। भगत कवरराम फिल्म निःशुल्क दिखाई जाएगी। 4 मार्च रविवार को सिंधी समाज के सदस्यों को शहीद संत भगत कवरराम पर एक फिल्म मेट्रो टॉकीज में प्रातः 9.30 बजे निःशुल्क दिखाई जाएगी। जिसमें समाज के सदस्यों को आने का आव्हान सिंधी जागृत समाज के पदाधिकारियों ने की है।
पारिवारिक वाहन रैली
सिंधु जागृत समाज द्वारा प्रथम बार पारिवारिक वाहन रैली गोपाल बलवानी,धर्मेन्द्र खूबचंदानी के नेतृत्व में टॉवर चौक से 19 मार्च को प्रातः 9 बजे निकाली जाएगी जिसमें 500 से ज्यादा टू व्हीलर व 100 से ज्यादा 4 व्हीलर में समाजजन रैली में निकलेंगे। रैली के पूर्व टॉवर चौक पर भगवान झुलेलाल की ज्योत प्रज्जवलित कर अतिथियों द्वारा केशरिया झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया जाएगा। पारिवारिक वाहन रैली टॉवर चौक से चामुंडा माता, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, कंठाल, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, महाकाल होते हुए नर्सिंग घाट के पास स्थित सांई टेउराम घाट पर पहुंचेगी। जहां संगीतमय कार्यक्रम के साथ समापन होगा।
विश्वप्रसिध्द सिंधी नाटक
18 मार्च रविवार को शाम 7 बजे महेश परियानी के संयोजन में जतिन उदासी एंड पार्टी द्वारा ऐतिहासिक प्रस्तुति दी जाएगी। जतिन उदासी एक ऐसे सूफी गायक हैं जिन्होंने अपने पूर्वजों की सिंधी व सूफी गायन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। सिंधी समाज को उनकी कला पर गर्व है। जतिन उदासीन पार्टी देश विदेश में 250 से ज्यादा कार्यक्रम किये हैं। कार्यक्रम संयोजन महेश परियानी ने कार्यक्रम में समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है। बैठक में मुख्य रूप से प्रताप रोहरा,तीर्थ रामलानी,तुलसीदास राजवानी,सुरेश सनमुखानी, रमेश मोरठिया सुनील खत्री,रमेश गजरानी, श्रीकांत माखीजानी, होतचंद सेठिया,संजय लालवानी,पुरषोत्तम तेजवानी,पुरुषोत्तम रायसिंघानी, हरीश टेकवानी, मनोज लालवानी,मनोज गोविंदानी, यश थानी, संजय आहूजा, सोनू खत्री, विशाल आहूजा,करण आहूजा, अजय रोहरा, दीपक ज्ञानचंदानी, जगदीश राजवानी, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। उक्त जानकारी प्रचार सचिव दीपक राजवानी ने दी।