नई दिल्ली। जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागर महाराज का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया है। वे 51 वर्ष के थे। कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुनिश्री अपने अनुयायियों के साथ दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर ठहरे थे। गुरुवार को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
उन्हें 20 दिन पहले पीलिया की शिकायत के चलते मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कहा जा रहा है कि जैन मुनि ने इलाज कराने से इन्कार कर दिया था और कृष्णा नगर (दिल्ली) स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया था।