पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे मौलाना मौज..

उज्जैन।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सपत्निक मौलाना मौज की दरगाह पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दो चादर पेश की।  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मौलना मौज पर अमन और  चैन की दुआ भी मांंगी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष सैयद मकसूद अली एडवोकेट ने बताया कि पूर्व में श्री सिंह को मौलाना मौज की दरगाह पर आने का आमंत्रण दिया गया था , उस समय उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जब उज्जैन आएंगे तो मौलाना मौज की दरगाह पर जरूर जाएंगे। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया । इसके अलावा उन्होंने साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया। सोमवार सुबह मौलाना मौज की दरगाह पर पहुंचे। उन्होंने  दरगाह पर दो चादर पेश की। एक चादर देश के अमन चैन की दुआ के साथ पेश की गई जबकि दूसरी चादर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य रहे इस कामना को लेकर पेश की गई। इस दौरान कांग्रेस नेता आकिब कुरेशी भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

error: