माफियाओं के खिलाफ अभियान के बीच महाकाल का आशीर्वाद..

उज्जैन। माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच भगवान महाकाल का आशीर्वाद देने के लिए रतलाम एसपी गौरव तिवारी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने राजाधिराज महाकाल के अलावा बाबा बाल हनुमान का भी आशीर्वाद लिया।


गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी और रतलाम एसपी गौरव तिवारी राजाधिराज महाकाल के अनन्य भक्त हैं। उन्होंने उज्जैन में भी सेवाएं दी है। रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने रतलाम में पदभार ग्रहण करने से पहले भी राजाधिराज महाकाल का आशीर्वाद लिया था। भगवान महाकाल के भक्त श्री तिवारी ने बुधवार को एक बार फिर राजाधिराज महाकाल के दरबार में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच आईपीएस अधिकारी गौरव तिवारी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

गौरतलब है कि गौरव तिवारी के कार्यकाल में रतलाम जिले से माफियाओं का पलायन हो चुका है। माफियाओं के खिलाफ श्री तिवारी पिछले सवा साल से लगातार अभियान चला रहे हैं। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए रतलाम पुलिस ने जिले भर के सभी थानों में अनाउंसमेंट तक करवाए हैं।

Leave a Reply

error: