गुंडों को तीन दिन की महोलत..

उज्जैन। उज्जैन में नगर निगम और पुलिस विभाग ने गुंडों को 3 दिन की मोहलत दी है। 3 दिन के अंदर बदमाशों को अवैध संपत्ति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के नोटिस जारी हुए हैं। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए माफियाओं के खिलाफ अभियान का सबसे बड़ा असर धार्मिक नगरी उज्जैन में भी देखने को मिल रहा है। उज्जैन में गुंडों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने उनके संबंध में समस्त जानकारी एकत्रित कर ली है। उज्जैन में पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार अतुलकर के निर्देश पर जिले भर में गुंडों की चल और अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने 12 बिंदु तैयार की है जिन पर सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं । यह जानकारी आने वाले कुछ दिनों में पुलिस कप्तान के पास पहुंच जाएगी। इसके अलावा जिन बदमाशों की जानकारी पहले से एकत्रित हो चुकी है उन्हें नगर निगम के माध्यम से नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि 3 दिनों का समय दिया गया है। इस समय के दौरान अगर असामाजिक तत्वों द्वारा समस्त दस्तावेजों की जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ सरकार ने हाल ही में माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान से आम लोगों में काफी खुशी है। उज्जैन में अभियान पवित्र के जरिए पहले ही पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार अतुलकर के नेतृत्व में 12,000 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा उज्जैन जिले से माफिया को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिशें की गई है। इन कोशिशों में पुलिस सफल भी हुई है एक बार फिर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान का असर उज्जैन में व्यापक पैमाने पर दिखाई दे रहा है। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन द्वारा भी पुलिस महकमे को सहयोग करते हुए मदद कर रहा है।

 

Leave a Reply

error: