भोपाल। मध्यप्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे शिवराज सिंह चौहान को एक नहीं दो हेलीकॉप्टर खरीदना चाहिए। यह बात इसलिए नहीं कही जा रही है कि हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री की जरूरत है बल्कि हेलीकॉप्टर के जरिए राहत कार्य पहुंचाने का आसान तरीका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोविड 19 से चल रही जंग को लेकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता की सेवा ही उनका सबसे प्रमुख उद्देश्य है। देखिए हेलीकॉप्टर की जरूरत की पूरी खबर।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने शपथ लेने के 1 घंटे बाद ही वल्लभ भवन पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया ।मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता या नेता से हार तक नहीं पहना। उन्हें सबसे ज्यादा चिंता कोविड 19 को लेकर हो रही है। इस बात का पता इससे भी चलता है कि मध्य प्रदेश के एकमात्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता की सेवा के लिए स्टेट प्लेन को भी लगा दिया है । स्टेट हैंगर के जरिए मध्य प्रदेश के लोगों की कोविड 19 के सैंपल जांच के लिए दिल्ली जा रहे हैं तथा वहां से रिपोर्ट भी सरकारी हवाई जहाज से आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में पूर्व में केवल 5 जांच ही प्रतिदिन होती थी। यह आंकड़ा सैकड़ों में पहुंच गया है। इसके बावजूद वे संतुष्ट नहीं है । उनका कहना है कि अभी और भी लैब खोली जाना है। मध्य प्रदेश में अधिक सैंपल एकत्रित हो जाने की वजह से स्टेट प्लेन को सैंपल दिल्ली ले जाने और वहां से रिपोर्ट लाने के काम पर लगाया गया है। स्टेट प्लेन से लगभग 17 सैंपल दिल्ली ले जाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन सेवा के लिए हेलीकॉप्टर खरीदते हैं तो इसमें क्या बुराई है? यह बात सोशल मीडिया पर जमकर चल रही है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्तमान समय में 55 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद रहे है। यह भी लिखा जा रहा है कि वर्तमान समय में हेलीकॉप्टर की खरीदी धन की बर्बादी है लेकिन अगर संसाधनों का सही जगह इस्तेमाल किया जाए तो निश्चित रूप से इससे सैकड़ों लोगों की जान बच सकती है। वर्तमान समय में यदि चौथी बार मुख्यमंत्री बन कर आए शिवराज सिंह चौहान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं तो इसमें राजनीति नहीं होना चाहिए। वर्तमान समय में सभी लोगों को एक दूसरे पर भरोसा करते हुए ही क्रिया प्रतिक्रिया देना चाहिए। हालांकि इस बात की औपचारिक जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 55 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद रहे हैं।