कोरोना गुरूवार: आंकड़ा 100 पार, शुक्रवार को सीएम की वीसी..

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है.. गुरुवार को करोना गुरुवार बनकर रह गया.. सुबह से कोरोना पॉजिटिव मामलों की शुरुआत हुई जो कि देर रात तक चलती रही.. पूरी स्थिति की गंभीरता देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग लेंगे.. अब आंकड़ा 100 के पार निकल गया है।

उज्जैन में करोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गए हैं। अकेले गुरुवार को उज्जैन में 43 मामले सामने आ गए, जो कि उज्जैन जैसे छोटे जिले के लिए बड़ा रिकॉर्ड है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सबसे पहले नो का आंकड़ा सामने आया, जिसके बाद धीरे-धीरे बढ़ते बढ़ते यह 28 तक पहुंच गया। रात तक 15 पॉजिटिव मरीज और सामने आ गये। इस प्रकार अकेले गुरुवार को 43 मरीज सामने आ गए। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि जिला अस्पताल की 2 महिला कर्मचारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि निजी चिकित्सालय की नर्स पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। अब जिला अस्पताल की दो महिला कर्मचारियों का नाम भी सामने आ रहा है। दोनों महिलाओं कर्मचारियों को पॉजिटिव बताया गया है। उज्जैन की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग लेंगे। जो रात में 15 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं उनमें बड़नगर के 4 मरीज भी शामिल है। इसके अलावा निकास चौराहे स्थित परिवार के भी चार लोग अन्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Leave a Reply

error: