धनंजय जाट
सीहोर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 5 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है जिसमें से नसरुल्लागंज के ग्राम चौरसाखेड़ी निवासी 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिसमें से 3 महिलाएं तथा 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं सीहोर करोली माता मंदिर दुर्गा कॉलोनी वार्ड नंबर 14 निवासी 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिले में आज के 5 पॉजीटिव व्यक्ति मिलाकर एक्टिव पॉजीटिव की संख्या कुल 21 हो गई है। आज पॉजीटिव मिले सभी व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर सीहोर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। आज 79 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें सीहोर के कंटेनमेंट एरिया के 22 जिला चिकित्सालय आईसोलेशन वार्ड के 13, नसरुल्लागंज 11, आष्टा कंटेनमेंट एरिया के 18 सैंपल, इछावर के 9 तथा श्यामपुर के 6 सैंपल जांच हेतु लिए गए।
जिले में कुल कंटेनमेंट एरिया की संख्या 9 हो गई है जिसमें सीहोर शहरी क्षेत्र में 4 नसरुल्लागंज के ग्राम चौरसाखेड़ी में 1, आष्टा 2 तथा इछावर में 1, अहमदपुर में 1 शामिल हैं। जिले में 11 पॉजीटिव व्यक्ति स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2 पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है।
मंगलवार को सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर दुर्गा कालोनी 2 स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा 50 घरों का सर्वे कर 120 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ्य फालोअप लिया गया। वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। आष्टा के वार्ड नंबर 1 जैन मंदिर क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया में आज 66 घरों का सर्वे कर 358 व्यक्तियों के स्वास्थ्य फालोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 11 घरों का सर्वे कर 64 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया।
आष्टा के अलीपुर वार्ड नंबर 2 कंटेनमेट एरिया में आज सर्वेदलों द्वारा 23 घरों को सवे्र कर 117 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा फालोअप लिया गया। इछावर शहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई।
वहीं कंटेनमेंट एरिया वार्ड नंबर 4 रिमझिम ढाबा वाले क्षेत्र में 18 घरों का सर्वे कर 55 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया वहीं वार्ड नंबर 27 सब्जी मंण्डी वाले कंटेनमेंट एरिया में 37 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 250 व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया। वार्ड नंबर 27 के बफर जोन में 67 घरों का सर्वे कर 261 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। कंटेनमेंट एरिया-2, सैकड़ाखेडी रोड वार्ड नंबर 4 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 45 घरों का सर्वे कर घर-घर पहुंचकर 243 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 65 घरों का सर्वे कर 278 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया। वहीं श्यामपुर विकासखंड के अहमदपुर कंटेनमेंट एरिया में 84 घरों का सर्वे कर 359 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया। सीहोर वार्ड पंबर 4 सैकड़ाखेड़ी रोड जयंती कॉलोनी को कंटेनमेंट एरिया से मुक्त कर दिया गया है। सभी कंटेनमेंट एरिया में सर्वे दलों द्वारा कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी पंपलेट का घर-घर वितरण किया गया तथा बरती जाने वाली पर्याप्त सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
जिले में अन्य देशों से सीहोर पहुंचे कुल व्यक्तियों की संख्या 232 है जिनमें से 184 लोगों की अब तक स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी ऐसे व्यक्ति की पहचान नहीं की गई जो अन्य राज्यों और अन्य जिलों से लौटे थे। जिले में अब तक होम कोरेंटाईन किए गए व्यक्तियों की संख्या 43913 है। डॉ. डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसे व्यक्ति जो विदेश से सीहोर जिले में नहीं लौटे थे परंतु अन्य जिलों एवं राज्यों से लौटे थे और विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए। अब तक कुल 43913 व्यक्तियों का होम कोरेंटाइन पूर्ण किया जा चुका है। जिले से अब तक कुल 1644 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 1422 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। अभी तक हास्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 14 है। 164 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
कोरोना संक्रमण पाजीटिव मरीजों की संख्या 29 है। कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु संख्या 2 है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 24 है। वहीं विदेश से आए यात्री जो गृह जिला या निवासरत जिला में वापस नहीं आए उनकी संख्या 48 है। कोरोना संक्रमित उपरांत ठीक हुए मरीजों की संख्या 11 है। जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर-7247704181 है कोविड-19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562-401259 जारी किया गया है। राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104 नंबर पर ई-परामर्श सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है। ई-संजीवनी ओपीडी सेवा हेतु www.esanjeevaniopd.in पंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी जिला स्तरीय काल सेंटर बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 07562-226470 है तथा होम क्वारंटाइन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है। जिस पर संस्थागत क्वारंटाइन अथवा होम क्वारंटाइन व्यक्ति अथवा उनके परिजन इमोशनल वेलनेस अथवा साईकोलाजिकल सपोर्ट एवं अन्य जरूरी परामर्श मानसिक सेवा प्रदाताओं से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।