विकास दुबे ढेर, नेताओं की बोलती बंद

उज्जैन/कानपुर।  उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने आम लोगों की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कई नेताओं ने उसे सरेंडर बताते हुए उज्जैन पुलिस पर उंगलियां तक उठा दी थी । शुक्रवार सुबह विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया है । उसे कानपुर के पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है ।अब उन नेताओं की बोलती बंद हो गई है जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस पर यह आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने सांठगांठ कर विकास दुबे को पेश कर आया है। 

 उज्जैन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भगवान महाकाल के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कई बार भगवान महाकाल के सामने शीश नवाया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने से पहले भी राजाधिराज महाकाल के चरणों में प्रणाम किया था ।उनकी आस्था की बानगी उस समय देखने को मिली जब तपती दोपहरी में नंगे पैर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भगवान महाकाल के सामने माथा टेक दिया था। यह तस्वीर पूरे विश्व में वायरल हुई थी। राजाधिराज महाकाल ने भी उज्जैन पुलिस को ऐसा आशीर्वाद दिया कि देशभर  की सुरक्षा एजेंसियों की जिस पर नजर थी उसे उज्जैन पुलिस ने पकड़ने में सफलता अर्जित की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह और उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की मॉनिटरिंग के चलते उज्जैन से कोरोना की भी धीरे-धीरे रवानगी हो रही है । इसके अलावा अपराधों पर नियंत्रण रखने में भी पुलिस को काफी सफलता मिल रही है इसे भले ही पुलिस महकमा कोई भी कारण माने लेकिन लोगों के बीच चर्चा है कि सब भगवान महाकाल की मोह माया है। राजाधिराज महाकाल के दरबार में हाजिर होने के बाद ही भगवान ने विकास के विनाश का आशीर्वाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया था। इसके बाद कुख्यात अपराधी कानपुर पहुंचने से पहले ही ढेर हो गया। अभी तक दुबे गैंग के आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश ढेर हो चुके हैं। 

Leave a Reply

error: