पुरुषोत्तम सागर पर खर्च होंगे 3 करोड़ 86 लाख, ब्रिज बनेगा

उज्जैन। शहर में जारी विकास एवं सौन्द्रर्यकरण के क्रम में नगर निगम की नई सौगत के रूप में 3.86 करोड़ की लागत से सप्त सागरों में से एक पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन, महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल, निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, नगर अध्यक्ष  विवेक जोशी, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्ययक्ष जगदीश अग्रवाल, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा बुद्ध सेंगर एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के द्वारा संपन्न किया गया।


उल्लेखनीय है कि पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य अन्तर्गत 3.86 करोड़ की लागत से ब्रिज का निर्माण, पाथवे, आइलैण्ड का सौन्दर्यकरण, फाउण्टेन, पक्षीयो के लिये स्थान, लाईटिंग, ग्रीनरी, गजीबो एवं अन्य सौन्दर्यकरण कार्य करवाए जाएंगे।
अतिथियों द्वारा कहा गया कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्य में कोई कसर नही छोडी जाएगी निरंतर शहर में चहुमुखी विकास कार्य सम्पन्न कराए जाएंगे। उज्जैन के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरो का सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य अन्तर्गत यहा मध्य में स्थित टीले का जिर्णोद्धार करते हुए इसे ब्रिज के माध्यम से जोड़ा जाकर भगवान पुरूषोत्तम की प्रतिमा लगवाई जाएगी, जो एक आकर्षण का मुख्य बिन्दु रहेगा। जिससे यहां आने वाले एक अलग ही आनन्द की अनुभूती करेंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ की पुरूषोत्तम सागर की हरियाली को और विकसित करते हुए उपस्थित अतिथियों द्वारा त्रिवेणी (नीम-पिपल-बरगद) के वृक्ष रोपे गये।
इस अवसर पर झोन अध्यक्ष सुश्री विनीता शर्मा , सुरेश गिरी, केसर सिंह पटेल ,सर्वश्री विवेक उदगीर, विशाल पांचाल , महेश चौहान, ईश्वर सिंह सिसोदिया ,अशोक गहलोत , गौरव सांचौरा ,भूपेंद्र गुलाटी ,दीप चंद्र जैन , बंटी शर्मा ,प्रदीप पांचाल ,दीपक चौहान ,मनीष मिश्रा ,दीप मल्होत्रा उपस्थित रहे

Leave a Reply

error: