उज्जैन: नाबालिक से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को तालिबानी सजा

उज्जैन। उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को तालिबानी सजा दी गई। आरोपी का सिर मुंडवा कर मुंह काला करने के बाद जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में ढोल धमाके के साथ घुमाया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से आरोपी की पिटाई भी की गई। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

https://youtu.be/JQO1LDGoyI8

महिदपुर रोड थाना प्रभारी मांगीलाल चौहान के मुताबिक 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में विजय नामक बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी विजय के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ के दो मुकदमे दर्ज हैं। बालिका जब अनाज लेकर घर लौट रही थी, उस समय आरोपी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने आरोपी विजय को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसका सिर मुंडवाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। आरोपी का मुंह भी काला किया गया और उसे जूते की माला भी पहनाई गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जब ग्रामीणों ने आरोपी काला कर जुलूस निकाला, उस दौरान महिलाएं भी शामिल जुलूस में शामिल हुई। आरोपी की इस दौरान सामूहिक रूप से पिटाई भी की गई।

Leave a Reply

error: