उज्जैन के दोहरे हत्याकांड का मोस्ट वांटेड रहा अपराधी पुलिस कस्टडी से फरार

राजगढ़ । एक हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस एक आरोपित को पेशी पर भोपाल के लिए लेकर जा रही थी, तब ही वह हाईवे किनारे बने एक ढाबे स पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। घटना के बाद यूपी पुलिस ने जिले की पुलिस से संपर्क किया है। इसके बाद यहां की पुलिस ने उसका न केवल खोजा बल्कि भागने को लेकर एक मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम गालची के रहने वाले जोधन ददनिया उर्फ महेंद्र पिता अंधा फारूख को उत्तर प्रदेश की पुलिस एक हत्या की पेशी के सिलसिले मेें भोपाल लेकर जा रही थी। ददनिया पर भोपाल में एक हत्या करने सहित तीन मामले दर्ज है। ददनिया पर धारा 302, 295, 296 एवं 412 का मामला दर्ज है। जिसकी भोपाल में पेशी थी। उसी के लिए उप्र की पुलिस के चार पुलिसकर्मी उसे लेकर जा रही थी। सुबह-सुबह करीब 4 बजे बाद वह नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर रूके थे। तब ही मौके का फायदा उठाकर वह ढाबे से भागने में सफल हो गया।

घटना के बाद उप्र की पुलिस ने ब्यावरा देहात थाना पुलिस से भी संपर्क किया है। ब्यावरा पुलिस ने भी उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिल सका। खाली हाथ लोटी यूपी पुलिस आरोपी के यहां से भागने के बाद उप्र की पुलिस खाली हाथ लौट गई। पहले तो चारों पुलिसकर्मियों ने उसे ढाबे के आसपास काफी समय तक खोजा, फिर ब्यावरा देहात पुलिस की मदद से खोजने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस खाली हाथ ही बैरंग लौट गई। सुबह जानकारी मिली थी कि एक आरोपित को उप्र पुलिस भोपाल लेकर जा रही थी ओर वह भाग गया। हत्या सहित दो-तीन मामले उस पर भोपाल में दर्ज थे। आरोपी पर उज्जैन के माधव नगर थाने में भी सहकारिता के अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या का मामला दर्ज था । आरोपी को पकड़ने में उज्जैन में पदस्थ आरक्षक महेश जाट की अहम भूमिका रही थी। जब न्यायालय के बाहर आरोपी और महेश जाट का आमना-सामना हुआ था उस समय उसने आरक्षक को धमकी भी दी थी। अब आरोपी के फरार होने के बाद पूरे मामले की  गंभीरता और बढ़ गई है।

क्या है राजगढ़ पुलिस का ?

राजगढ़ पुलिस के अनुुसार उत्तरप्रदेश पुलिस ने सुबह हमसे संपर्क करके बताया राजस्थानी ढाबे पर वह रूके थेे ओर हत्या का एक आरोपी जोधन ददनिया उर्फ महेंद्र पिता अंध फारूख निवासी गालची, थाना बबीना जिला झांसी जिसे लेकर भोपाल जा रहे रहे थे वह भाग गया। उनकी सूचना पर हमने आरोपी पर भागने का मामला दर्ज कर लिया है। हमने भी उसे खोजा, लेकिन फिलहाल उसका सुराग नहीं लग सका।

 

 

Leave a Reply

error: